पुलिस प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी
प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कमर कसते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कार्यवाही शुरू कर दिया वाहन निरीक्षण का कार्य 24 घंटे पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा के लिए वाहन निरीक्षण का कार्य 24 घंटे पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए लगातार पुलिस प्रशासन बैठकें आयोजित कर रही है। हमीरपुर डीएसपी हितेश लखन पाल ने सुजानपुर मंडल के साथ लगती विभिन्न पुलिस चौकियों के प्रभारियों से विशेष बैठक की और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किस तरह कार्य करना है के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उसी पर कार्य करते हुए शुक्रवार को लंबागांव थाना टीम ने सुजानपुर व्यास पुल पर जांच अभियान शुरू किया। मुख्य पुल के ऊपर खंड विकास अधिकारी लंबा गांव चेतराम की अगुवाई में थाना लंबा गांव से एएसआइ गुलशन रागड़ा कांस्टेबल अरविद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे ओर वाहनों की जांच का कार्य किया। आवाजाही कर रहे वाहनों को रुकवाया गया और उनके निरीक्षण कार्य किया गया। वाहन के अंदर बाहर भीतर और डिक्की में क्या है कागजात तमाम चीजें चेक की गई। एसआइ गुलशन रागड़ा ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह सटीक हो किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए ये अभियान चलाया गया है।