विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hamirpur News: सीएम ने भोरंज में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का किया दौरा, मदद पहुंचाने का दिया आश्वासन

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Mon, 28 Aug 2023 08:20 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को बाढ़ तथा भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सीएम ...और पढ़ें

हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाढ़ और भूस्खलन वाले इलाके का दौरा किया
हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाढ़ और भूस्खलन वाले इलाके का दौरा किया

भोरंज (हमीरपुर), जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को हमीरपुर जिला की भोरंज विधानसभा क्षेत्र में आई बाढ़ तथा भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सीएम ने हिम्मर-दरोबड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहनवीं, खुराल पुल, चंदरूही, नगरोटा गाजियां और अन्य गांवों में जाकर वहां हुए भारी नुक्सान का जायजा लिया। उन्होंने इन गांवों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास तथा मरम्मत कार्यों का निरीक्षण भी किया और प्रभावित लोगों का हाल-चाल पूछा।

हर प्रभावित तक मदद पहुंचाने की हो रही कोशिश

उन्होंने राहत एवं पुनर्वास के साथ मरम्मत कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की जान बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस मॉनसून के मौसम में अत्यधिक नुकसान हुआ है। लेकिन राज्य सरकार हर प्रभावित तक मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को घर निर्माण के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

विश्व बैंक और नीति आयोग ने की सरकार की प्रशंसा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद सभी प्रभावितों को हरसंभव मदद प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके नुकसान का जायजा ले रहे हैं और विश्व बैंक तथा नीति आयोग जैसी संस्थाओं ने भी प्रभावित को तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना भी की है। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में इस आपदा पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर हमीरपुर की संस्था सीनियर सिटीजन काउंसिल के पदाधिकारियों ने 21 लाख रुपये और कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी भोरंज के विद्यार्थियों ने 3 लाख रुपये के चेक आपदा राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को भेंट किए। इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, कांग्रेस के पदाधिकारी, उपायुक्त हेमराज बैरवा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।