Move to Jagran APP

सुक्खू ने गाहलियां महिला मंडल को बांटे बर्तन

गलोड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाहलियां के शिवानी महिला मंडल को नादौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू ने 25000 रूपये के बर्तन दिए। शिवानी महिला मंडल ने मंडल के लिए बर्तन देने बारे में स्थानीय पंचायत प्रधान कपिल कुमार से गुहार लगाई थी। इस बारे पंचायत प्रधान ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू को महिला मंडल की इस मांग की गई थी

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 09:03 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:17 AM (IST)
सुक्खू ने गाहलियां महिला मंडल को बांटे बर्तन
सुक्खू ने गाहलियां महिला मंडल को बांटे बर्तन

संवाद सहयोगी, गलोड़ : गलोड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाहलियां के शिवानी महिला मंडल को नादौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू ने 25000 रुपये के बर्तन दिए। शिवानी महिला मंडल ने मंडल के लिए बर्तन देने बारे में स्थानीय पंचायत प्रधान कपिल कुमार से गुहार लगाई। इस बारे पंचायत प्रधान ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू को महिला मंडल की मांग की गई थी। सोमवार को पंचायत प्रधान ने गाहलियां महिला मंडल की प्रधान पुष्पा देवी व अन्य कार्यकारिणी को साथ लेकर 25000 के बर्तन उन्हें भेंट किए। इस पर समस्त महिला मंडल ने विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है। शिवानी महिला मंडल ने पंचायत प्रधान कपिल कुमार का भी मंडल की तरफ से शुक्रिया अदा किया। महिला मंडल ने कहा कि इन बर्तनों का इस्तेमाल सामाजिक कार्यों के लिए किया जायेगा। शिवानी महिला मंडल की प्रधान पुष्पा देवी, सोना देवी , प्रमिला कुसुमलता, अंजना, सुरेश कुमारी, मीरा कुमारी, क्लासो देवी, विद्या देवी, लता कुमारी, शशि कुमारी, भावना कुमारी, सुनीता देवी, जमुना, सुमना, रेखा, मोनिका, तनु, मंगला, शीला, सोमा, सीमा, प्रीतो, कमलेश, सुमना, सुषमा, अन्य सभी महिला मंडल की सदस्यों ने खुशी प्रकट की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.