विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर हड़कंप, एंटी-रैगिंग कमेटी कर रही जांच

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:13 AM (IST)

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में एक प्रथम वर्ष के छात्र ने प्रिंसिपल को ई-मेल के जरिए रैगिंग की ...और पढ़ें

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला।

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला।

HighLights

  1. प्रथम वर्ष के छात्र ने प्रिंसिपल को ई-मेल से की शिकायत

  2. एंटी-रैगिंग कमेटी ने 10 प्रशिक्षु चिकित्सकों से की पूछताछ

  3. नौ ने रैगिंग से इनकार किया, जांच अभी जारी है

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के डा. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज हमीरपुर के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु चिकित्सक ने प्रिंसिपल को भेजी ई-मेल में बार-बार नाम-पता पूछकर तंग करने की शिकायत की है।

प्रिंसिपल ने मामले को एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दिया। सोमवार को एंटी रैगिंग कमेटी ने 10 प्रशिक्षु चिकित्सकों से पूछताछ की है। नौ प्रशिक्षु चिकित्सकों ने रैगिंग की बात से इन्कार कर दिया जबकि एक ने कहा कि सिर्फ नाम-पता ही पूछा था।

मेडिकल कालेज हमीरपुर के प्रिंसिपल डा. रमेश भारती को प्रशिक्षु चिकित्सक ने ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी। शिकायत में प्रशिक्षु चिकित्सक ने आरोप लगाया है कि सीनियर ने उसके साथ रैगिंग की है।

ई-मेल में नहीं बताया गया किसी का नाम

ई-मेल में किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया है। प्रिंसिपल ने एंटी रैगिंग कमेटी को मामला सौंपते हुए जांच करने के निर्देश दिए। कमेटी ने जांच के दायरे में आए करीब 10 सीनियर प्रशिक्षु चिकित्सकों से पूछताछ की।

कमेटी ने शिकायतकर्ता प्रशिक्षु चिकित्सक को भी ट्रेस कर जांच के लिए बुलाया है ताकि स्थिति साफ हो सके कि उसके साथ किसी तरह की कोई रैगिंग से संबंधित बात तो नहीं हुई है।

एंटी रैंगिंग मामले में रिपोर्ट पेश करेगा कालेज

एंटी रैगिंग कमेटी मामले पर रिपोर्ट कालेज प्रशासन को देगी। जिस प्रशिक्षु ने शिकायत की है, क्या वह वही है, जिसे कमेटी ने ट्रेस किया है। प्रिंसिपल डा. भारती ने बताया कि ई-मेल करने वाले शिकायतकर्ता प्रशिक्षु चिकित्सक को ट्रेस कर लिया है।

जांच में 10 प्रशिक्षु चिकित्सकों को शामिल किया गया। नौ ने किसी भी तरह की रैगिंग होने से इनकार किया है। मामला एंटी रैगिंग कमेटी के पास है और जांच जारी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि रैगिंग हुई है नहीं।

कालेज के प्रिंसिपल को
भेजी ई-मेल, प्रशिक्षु चिकित्सक ने किसी के नाम का नहीं किया उल्लेख l एंटी रैगिंग कमेटी ने 10
प्रशिक्षु चिकित्सकों से पूछताछ की, नौ ने रैगिंग की बात से किया इन्कार।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में SMC और कंप्यूटर शिक्षकों के लिए भर्ती का रास्ता खुला, 4800 पदों पर होगी नियुक्ति