सफाई के लिए रखेंगे 10 कर्मचारी
शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 अतिरिक्त सफाई कर्मी रखे जाएंगे इसके लिए ओपन टेंडर प्रक्रिया होगी यह फैसला नगर परिषद सुजानपुर की बैठक में लिया गया। बैठक नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी के साथ साथ सभी वार्ड पार्षद और मनोनीत वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 अतिरिक्त सफाई कर्मी रखे जाएंगे। इसके लिए ओपन टेंडर प्रक्रिया होगी। यह फैसला नगर परिषद सुजानपुर की बैठक में लिया गया। बैठक नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शहर में 10 अतिरिक्त सफाई कर्मी रखे जाएंगे। इसके लिए अलग से ओपन टेंडर प्रक्रिया होगी। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 नए साइकिल रेड़ियां खरीदी जाएंगी। वार्ड दो में बनी पार्किग जो टूरिज्म विभाग के नाम है। उसे नगर परिषद अपने नाम करवाएगी। टैक्सी स्टैंड को पक्का बनाया जाएगा। शहर में सूखे कूड़े को रखने के लिए वार्ड छह नजदीक गांव सदन के पास एक बड़ा शेड बनाया जाएगा। टैक्सी स्टैंड के पास देसी सब्जी बेचने के लिए स्थान निर्धारित होगा। वहां पर शौचालय बनाए जाएंगे। नाले का तटीकरण भी किया जाएगा। शहर के हर वार्ड में दो-दो लाइटें लगाई जाएंगी। मुख्य बाजार में लोहे की चेन लगाई जाएगी। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया नगर परिषद की बैठक में तमाम मुद्दे और प्रस्ताव डाले गए हैं। बैठक में नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार, उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी के साथ साथ सभी वार्ड पार्षद और मनोनीत वार्ड पार्षद मौजूद रहे।