गणित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में अदिति, तान्या व अरिदम प्रथम
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में वीरवार को इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नवीं व दसवीं के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें वाद-विवाद एवं मैथ्स क्वि•ा का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में वीरवार को इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नवीं व दसवीं के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें वाद-विवाद एवं मैथ्स क्विज का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में बोस सदन से अदिति, तान्या एवं अरिदम ने प्रथम, भाभा सदन से आरूंधति, आरूल व आरती ने द्वितीय एवं आर्यभट्टा सदन से संचिता, देवनंदिनी एवं रूद्राक्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं मैथ्स क्विज में रमन सदन से देवकृति, हिमांशु एवं कार्तिकेय ने प्रथम, बोस सदन से अर्णव, अंतरिक्ष एवं रिजुल तथा आर्यभट्टा सदन से जश्र, मृत्युंजय एवं अमीष ने द्वितीय एवं भाभा सदन से अदय, हर्षित एवं पर्व ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के विधिवत निष्पादन में कार्यक्रम समन्वयक पूजा ठाकुर, कविता ठाकुर, अकादमिक समन्वयक कंचन लखनपाल, बैंड हेड मनीषा मरवाहा तथा विद्यालय अध्यापकों बिन्दु शर्मा, शैली ठाकुर, शीतल शर्मा, आरती, रॉबिन शर्मा, आकर्ष शर्मा, शालिनी, सोनिका शर्मा, मोनिका शर्मा, उमा शर्मा, एवं रेणु शर्मा, रिम्पी, पीयूष शर्मा सहित अरविन्द कुमार, किशोरी लाल एवं विक्रम सिंह का भरपूर सहयोग रहा। संपूर्ण गतिविधि विद्यालय प्रधानाचार्या नैना लखनपाल के दिशानिर्देशन में विधिवत संपन्न हुई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप