हिमाचल: नादौन में किराये के कमरे में बहस के बाद खूनी झड़प, पुलिस पहुंची तो मृत मिला व्यक्ति
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में एक किराये के कमरे में दिग्विजय उर्फ गांगुली की हत्या कर दी ...और पढ़ें

नादौन में व्यक्ति की हत्या कर दी गई। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
हमीरपुर के नादौन में किराये के कमरे में हत्या।
दिग्विजय उर्फ गांगुली की बहस के बाद मौत।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस थाना नादौन के तहत फस्टे गांव में यह वारदात हुई है। मृतक की पहचान दिग्विजय उर्फ गांगुली पुत्र रामवृक्ष निवासी उमरिया, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह गांव के ही अशोक कुमार के पुश्तैनी मकान में किराये पर रहता था।
बताया जा रहा है कि ये लोग आपस में उलझ रहे थे, इस दौरान दिग्विजय की हत्या कर दी गई।
झगड़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार पंचायत प्रधान ने थाना में सूचना दी कि गांव में कुछ लोग लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान सलालड़ी निवासी कश्मीर सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि गांव में किराये पर रह रहे प्रवासी दिग्विजय उर्फ गांगुली की किसी ने हत्या कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जानकारी के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 'PWD सर्किट हाउस कुर्क करें', मंडी कोर्ट ने सुनाया फैसला; 3 दिन में लाभ जारी न करने पर होगी कार्रवाई
