बल्डूहक में महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन
समाज के कमजोर वर्ग को ताकत देना ही मोदी सरकार का मुख्य लक्ष्य है ताकि इस वर्ग को मजबूत करके देश को और उत्साह से आगे बढ़ाया जा सके। नादौन के बल्डूहक गांव में महिलाओं को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना
संवाद सहयोगी, नादौन : एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कमजोर वर्ग को ताकत देना ही मोदी सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने बल्डूहक गांव में महिलाओं को हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किए। आरोप लगाया कांगेस राज में केवल घोटाले हुए हैं जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में विकास हो रहा है।प्रदेश सरकार ने भी गरीब व कमजोर वर्ग के लिए कई योजनाएं आरंभ की हैं। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानिया, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, चंदू लाल चौधरी, पूर्व बीडीसी विजय शर्मा, राजेश ¨रकू, अभिषेक जोशी, निशांत शर्मा, आशू मेहरा, शुभम कपिल, नीरज जैन, विपन मेहरा, राकेश पटियाल सहित विभाग की ओर से जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम राही, पंकज शर्मा, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।