शुभ प्रभात क्लब सदस्यों ने देखा बाघा बार्डर
हमीरपुर : शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर ने इस बार अपने सदस्यों को पंजाब के कइ
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर ने इस बार अपने सदस्यों को पंजाब के कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाया। बीते शनिवार की सुबह स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर ने परिधि गृह से हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया था। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष जेएन शर्मा ने विधायक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछली बार कांगड़ा से सभी मंदिरों को भ्रमण किया तथा उससे पिछले साल मनाली का दौरा किया था। विधायक ने क्लब के सदस्यों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इसके सदस्य ब्यास पंहुचे, जहां राधा स्वामी सत्सग का भ्रमण किया। इसके बाद अमृतसर में बाघा बार्डर पंहुचे, जहां पर भारत-पाक की शानदार परेड़ को देखा। जिसमें भारत के लोगों का उमड़ा भारी जनसमूह यही प्रतीत कर रहा है कि देश के हर धर्म के व्यक्ति में देशभक्ति का जज्बा कूटकूटकर भरा हुआ है। यात्रा के दूसरे दिन सदस्यों ने स्वर्ण मंदिर व जलियांवाला बाग का दौरा किया। क्लब के प्रधान जेएन शर्मा ने बताया कि भ्रमण के दौरान जहां देशभक्ति की सीख मिली, मंदिरों में प्रगाढ़ आस्था का प्रतिबिंब मिला। यात्रा काफी सफल रही तथा सदस्यों ने भी इसका भरपूर लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि शुभ प्रभात हेल्थ आगामी समय में भी सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता रहेगा।