रक्तदान कर इंदिरा गांधी को किया याद
जिला कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक मदन लाल कौंडल की अध्यक्षता में भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जागृति भवन में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सरदार बल्लभ भाई पटेल लौह पुरूष की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : जिला कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक मदन लाल कौंडल की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जागृति भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती को मनाया। जिला कांग्रेस सेवादल व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस संगठक ज्योति खन्ना, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, पंचायती राज संगठन के विक्रम शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम चंद्र पठानिया, कै. ओम प्रकाश सेवादल के जिला महासचिव, तिडू राम, मो¨हद्र ¨सह, सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेश्वर कटोच , भोरंज ब्लॉक के अध्यक्ष सु¨रद्र कुमार, ज्ञान चंद, रवि कुमार, हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार, विवेक कटोच, हमीरपुर शहरी इकाई के अध्यक्ष मनु शर्मा, धर्म चंद कालिया, इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव राणा, सरिता देवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को पुष्पाजंलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
रक्तदान करने वाले में अमरदीप राणा, संजीव राणा, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महाचिव सुनील शर्मा ऊर्फ बिटटू, राजेशअनाद, रजनीश गांधी, अजय ठाकुर, विक्रम शर्मा , संजीव शर्मा सहित अन्यों ने रक्तदान किया। उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। रक्तदान करने वालों को दूध, फल तथा जूस भी वितरित सेवादल की ओर से किया गया।