Move to Jagran APP

कुलदीप ठाकुर का दोबारा मंडल अध्यक्ष बनना तय!

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों में बड़सर विस क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष के पद पर तैनाती के लिए सोमवार को बूथ अध्यक्षों की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें चुनाब प्र?भारी बलबीर बग्गा व क्षेत्र के पूर्व बिधायक बलदेव शर्मा ने विशेष तौर पर ?भाग लिया। इस बैठक में बड़सर ?भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए कुलदीप ठाकुर प्रकाश चंद आनंद ठाकुर व दलजीत राणा के नामों पर चर्चा हुई जिसके उपरान्त अंत में कुलदीप ठाकुर

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 07:59 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:16 AM (IST)
कुलदीप ठाकुर का दोबारा मंडल अध्यक्ष बनना तय!
कुलदीप ठाकुर का दोबारा मंडल अध्यक्ष बनना तय!

संवाद सहयोगी, बड़सर : भाजपा के संगठनात्मक चुनावों में बड़सर विस क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष के पद पर तैनाती के लिए सोमवार को बूथ अध्यक्षों की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें चुनाव प्रभारी बलबीर बग्गा व क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने विशेष तौर पर भाग लिया। इस बैठक में बड़सर भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए कुलदीप ठाकुर, प्रकाश चंद, आनंद ठाकुर व दलजीत राणा के नामों पर चर्चा हुई। जिसके बाद अंत में कुलदीप ठाकुर के नाम पर सर्वसहमति बनती दिखी। बूथ अध्यक्षों द्वारा दी गई सहमति तथा चुनावी प्रक्रिया के संपन्न होने के उपरांत कुलदीप ठाकुर का बड़सर भाजपा मंडल अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

loksabha election banner

बैठक में चुनाव प्रभारी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी रायशुमारी की तथा अधिकांश बूथ अध्यक्षों ने निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर को ही दोबारा मंडल की कमान सौंपने की आवाज उठाई। जिससे अब वर्तमान मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर के दोबारा बड़सर भाजपा अध्यक्ष चुने जाने की प्रबल संभावना बन गई है।

बैठक में बड़सर विस क्षेत्र के 111 बूथों में लगभग 95 बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

इस बैठक में कुलदीप ठाकुर, दलजीत राणा व आनंद ठाकुर के नामों पर चर्चा हुई, लेकिन अंत में कुलदीप ठाकुर के नाम पर सहमति बन गई है। पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने कुलदीप ठाकुर के नाम का प्रस्ताव रखा जिसमें सभा हाल में मौजूद बूथ अध्यक्षों ने एक स्वर में ध्वनि मत से कुलदीप ठाकुर के नाम पर अपनी सहमति जता दी। हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी घोषणा तो नहीं हो पाई है। लेकिन पार्टी द्वारा आधिकारिक तौर घोषणा के उपरांत ही कुलदीप ठाकुर के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। इस दौरान प्रभारी बलबीर बग्गा, पूर्व विधायक बलेदव शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, श्याम ढटवालिया, प्रकाश ठाकुर, चतर सिंह कौशल, राजिन्द्र ढटवालिया, यशवीर पटियाल, आंनद ठाकुर मिटू, संजीव शर्मा समेत मंडल के पदाधिकारी व बूथों के अध्यक्ष मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.