Move to Jagran APP

भाजपा के करवाए कार्य का श्रेय ले रहे सुक्खू : भवानी

संवाद सहयोगी, गलोड़ : नादौन भाजपा के मंडल अध्यक्ष ठाकुर भवानी ¨सह ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 May 2018 10:34 PM (IST)Updated: Wed, 09 May 2018 10:34 PM (IST)
भाजपा के करवाए कार्य का श्रेय ले रहे सुक्खू : भवानी

संवाद सहयोगी, गलोड़ : नादौन भाजपा के मंडल अध्यक्ष ठाकुर भवानी ¨सह ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखबिंद्र सिंह सुक्खू पर भाजपा के कार्यो का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने जारी बयान में बताया कि जो काम पूर्व भाजपा विधायक और मौजूदा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने अपने कार्यकाल में विधायक प्राथमिकता में करवाए आज कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुख¨वदर ¨सह सुक्खू उन्हीं कामों का श्रेय लेकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। नादौन विधानसभा क्षेत्र में सुक्खू पहले भी 10 साल तक इस क्षेत्र के विधायक रहे मगर आज दिन तक इतने सालों में भी वह क्षेत्र का विकास नहीं करवा सके तथा लोगों को भ्रमित कर चुनाव तो जीत गए। मगर आज भाजपा द्वारा करवाए गए कामों का जनसभा में उल्लेख कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

loksabha election banner

इस मौके पर खास गलोड़ के बूथ प्रभारी वरिष्ठ नेता बक्शी राम भी भवानी ¨सह के साथ मौजूद रहे। उन्होने कहा कि सुक्खू झूठ बोलने की बजाए जनता के काम और क्षेत्र का विकास करवाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.