भोटा में युवा नेतृत्व, सामुदायिक विकास सम्मेलन शुरू
नेहरू युवा केंद्र संगठन ने तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास सम्मेलन का किया आगाज भोटा में किया गया। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान से तीन दिवसीय युवा नेता एवं सामुदायिक विकास नगर पंचायत
संवाद सहयोगी, भोटा : नेहरू युवा केंद्र संगठन ने तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास सम्मेलन का आगाज भोटा में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर सरवन प्रसाद ने शिरकत की। स्वास्थ्य सुपरवाइजर विजय शर्मा और पीएचसी के उषा देवी मुख्य तौर पर मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट यूथ कोऑर्डिनेटर रोहित यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। हेल्थ डिपार्टमेंट विजय शर्मा ने बच्चों को टीकाकरण और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और मुस्कान योजना और भी बहुत सारी विस्तारपूर्वक स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी और मुख्य अतिथि ने अंत में कौशल विकास परीक्षण केंद्र के बारे में पूरी जानकारी दी और नेहरू युवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट यूथ कोओर्डिनेटर रोहित यादव ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार ने बच्चों को यूथ क्लब और महिला मंडल को जागरूक करने के बारे में पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के स्वयंसेवी अंकिता ठाकुर और अंजलि मीणा शुभम चंदन सुमनलता अमित ठाकुर मौजूद रहे।