Move to Jagran APP

अभिषेक ने महिला मंडल को किया सम्मानित

सामाजिक कार्यो में अग्रणी राष्ट्रीय सर्व कल्याणकारी संस्था ने मंगलवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले इलाकों के महिला मंडलों को सम्मानित किया है शक्ति स्वयंसेवी संस्था के बैनर तले आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 08:01 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 08:01 PM (IST)
अभिषेक ने महिला मंडल को किया सम्मानित
अभिषेक ने महिला मंडल को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सामाजिक कार्यो में अग्रणी राष्ट्रीय सर्व कल्याणकारी संस्था ने मंगलवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले इलाकों के महिला मंडलों को सम्मानित किया है। शक्ति स्वयंसेवी संस्था के बैनर तले आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के तहत यह सम्मान महिला मंडलों को दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सर्व कल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के बेटे युवा कांग्रेसी नेता अभिषेक राणा ने शिरकत की।

loksabha election banner

इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चंद्रशेखर विशेष रूप से उपस्थित रहे। शक्ति स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए युवा नेता अभिषेक राणा ने महिला मंडलों एवं अन्य सामाजिक संगठनों से आग्रह करते हुए कहा कि सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी निभाएं जरूरत पड़ने पर किसी के काम आए। उन्होंने बताया कि सर्व कल्याणकारी संस्था जो उनके पिता विधायक राजेंद्र राणा ने चलाई है उसमें सामाजिक भावना के तहत लोगों के कार्य किए जाते हैं। संस्था पूरे भारत में कार्य कर रही है पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश हर राज्य में संस्था के पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं। संस्था की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला मंडलों को टेंट शामियाने देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों को सम्मानित करने का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.