10 करोड़ सुझाव पर आधारित होगा चुनाव का सकल्प पत्र : अत्री
भारत के मन की बात - मोदी जी के साथ अभियान, रथ यात्रा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्र सचिव नरेन्द्र अत्री ने कहा कि पिछले लगभग साढे़ चार वर्षीय कार्यकाल में केन्द्र की मोदी सरकार ने पिछले चुनावों से पहले जनहित एवं राष्ट्रहित का जो वायदा जनता से किया था उसे पूरा किया है।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर :
भारत के मन की बात - मोदी जी के साथ अभियान, रथ यात्रा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्र सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा कि पिछले लगभग साढे़ चार वर्षीय कार्यकाल में केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले चुनावों से पहले जनहित एवं राष्ट्रहित का जो वादा जनता से किया था उसे पूरा किया है।
अब भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भारत की मन की बात-मोदी के साथ अभियान की शुरूआत की है। यह अभियान अगले पांच वर्ष के एजेंडा को तैयार करने और लोगों की उम्मीदों और सुझावों का एकत्रित करने का प्रयास है।
तीन फरवरी को दिल्ली से शुरू हुआ यह अभियान हिमाचल प्रदेश के ऊना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा भारत के मन की बात मोदी के साथ' रथ को हरी झंडी दिखाकर शुरू हुआ। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करता हुआ एवं मिस काल, वीडियों एवं सुझाव पेटियों के माध्यम से जनता के सुझावों का इकट्ठा करते हुए चार मार्च तक यह अभियान चलेगा।
अत्री ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से भाजपा का प्रयास है कि जनता से 10 करोड़ सुझावों के माध्यम से सीधे तौर पर जोड़ा जा सके। यही सुझाव 2019 के चुनावों के संकल्प पत्र का आधार होगा। एक महीने के इस अभियान में पूरे भारत मे 300 से अधिक रथ एक टेबलेट के साथ यात्रा कर रहें है, जिसमें इच्छुक व्यक्ति अपने वीडियों, सुझाव भी रिकॉर्ड कर रहे है एवं सोशल मीडिया पर भी सुझाव दे रहें है।