हमीरपुर के अणु में बस और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर, नशे में धुत था ड्राइवर
हमीरपुर-सुजानपुर मार्ग पर अणु में शुक्रवार रात एक निजी बस और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। पुलिस जांच कर रही है कि एंबुलेंस चालक नशे में था, जिससे निजी एंबुलेंस सेवाओं पर सवाल उठे हैं।
-1795800628908_m.webp)
हमीरपुर के अणु में निजी एंबुलेंस और बस की टक्कर।
HighLights
हमीरपुर-सुजानपुर मार्ग पर बस और निजी एंबुलेंस की टक्कर हुई
एंबुलेंस चालक के नशे में होने का संदेह, जांच जारी है
हादसे के बाद निजी एंबुलेंस सेवाओं की सुरक्षा पर सवाल
संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हमीरपुर सुजानपुर मार्ग पर अणु में शुक्रवार रात निजी बस और निजी एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 8:15 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला शीशा टूट गया।
हालांकि, राहत की बात रही कि एंबुलेंस चालक को कोई चोट नहीं आई। घटना के समय एंबुलेंस में कोई मरीज या अन्य सवारी भी मौजूद नहीं थी।इस हादसे के बाद निजी एंबुलेंस के संचालन और चालकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय एंबुलेंस चालक पूरी तरह नशे में था। मरीजों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालने वाले चालक का इस तरह नशे में वाहन चलाना गंभीर चिंता का विषय है।
यदि एंबुलेंस में कोई गंभीर मरीज सवार होता तो उसकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी। ऐसे में निजी एंबुलेंस चालकों की जिम्मेदारी और उनके व्यवहार पर निगरानी जरूरी है। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने यातायात बहाल करवाया तथा एंबुलेंस चालक के संबंध में जानकारी जुटाई। चालक के नशे में होने के पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन जारी है।