Move to Jagran APP

भाजयुमो ने भाजपा से जोड़े 300 युवा

भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे उत्साह से पूर्ण हो रहा है। भाजपा युवा मोर्चा जिला हमीरपुर की टीम इसमें अपना बाखूवी योगदान दे रही है। भाजयुमो के पदाधिकारी युवाओं को अपने साथ जोड़कर भाजपा में शामिल करवा रहे हैं एवं भाजपा की मजबूती को सुनिश्चित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 08:42 PM (IST)
भाजयुमो ने भाजपा से जोड़े 300 युवा

जागरण संवाददाता, हमीरपुर :

loksabha election banner

भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे उत्साह से पूर्ण हो रहा है। भाजपा युवा

मोर्चा जिला हमीरपुर की टीम इसमें अपना बखूबी योगदान दे रही है। भाजयुमो के पदाधिकारी युवाओं को अपने साथ जोड़कर भाजपा में शामिल करवा रहे हैं एवं भाजपा की मजबूती को सुनिश्चित किया जा रहा है। इस कड़ी में भाजयुमो हमीरपुर टीम ने युवाओं के साथ रूबरू होकर भाजपा की सदस्यता करवाई। सदस्यता अभियान में हमीरपुर टीम से भाजपा पदाधिकारियों में पंकज शर्मा,

शहरी इकाई अध्यक्ष तेन सिंह, हमीरपुर मंडल से सुनील शर्मा, जिला भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता अमित शर्मा, जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने पूरे उत्साह के साथ अभियान को गति प्रदान की है। भाजयुमो टीम ने मंगलवार को लगभग 300 युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ा। भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान में युवा मोर्चा टीम अपनी भूमिका निभा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.