विद्यार्थी अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें
राजेश्वरी कॉलेज आफ एजुकेशन भोटा में छात्रों की जानकारी के लिए एक एक्टेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें डिपार्टमैंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन के गुलशन ठाकुर ने स्पोर्टस विषय पर छात्रों
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 09:39 PM (IST)
संवाद सहयोगी, भोटा : राजेश्वरी कॉलेज आफ एजुकेशन भोटा में छात्रों एक्टेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन के गुलशन ठाकुर ने स्पोर्टस विषय पर छात्रों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय महिला मुक्केबाज मैरीकॉम की संघर्ष भरी जिंदगी का उदाहरण देते हुए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने अंदर छुपी खेल प्रतिभा को पहचानना चाहिए। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजकुमार धीमान ने भी अपने विचार रखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें