Move to Jagran APP

प्रतिबंध के बावजूद मछलियों का हो रहा शिकार

संवाद सहयोगी नादौन प्रतिबंध के बावजूद मछलियों का शिकार हो रहा है। शुक्रवार को कुनाह खड्ड

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 04:33 PM (IST)
प्रतिबंध के बावजूद मछलियों का हो रहा शिकार

संवाद सहयोगी, नादौन : प्रतिबंध के बावजूद मछलियों का शिकार हो रहा है। शुक्रवार को कुनाह खड्ड में जंगलू के पास एक युवक मछलियों का शिकार कर रहा था, जिसे लेकर लोगों में विभाग के प्रति रोष है। स्थानीय लोगों प्रकाश चंद, सतीश कुमार, देशराज, दीपक सिंह, राकेश कुमार आदि का कहना है कि आजकल मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछलियों के शिकार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन बावजूद इसके लोग कुनाह खड्ड, ब्यास नदी व अन्य खड्डों में सरेआम मछलियों का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज कल मछलियों के प्रजन्न का समय है, इसी लिए विभाग ने इनके शिकार पर प्रतिबंध लगाया है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि मछलियों का अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि प्रतिबंध के दौरान मछलियों का शिकार रोका जा सके। इस बारे में वरिष्ठ मत्स्यपालन अधिकारी नीतू सिंह का कहना है कि मछलियों के शिकार पर 15 जून से 15 अगस्त तक पूर्ण प्रतिबंध है। इस दौरान कोई मछलियों का शिकार करता हुआ पाया गया तो उसे खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.