ज्यादा समय मैदान पर बिताएं खिलाड़ी
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार ¨सह हमीरपुर बाल खेल मैदान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रदेश हॉकी संघ द्वारा जोरदार स्वागत किया।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : 'बच्चे जीवन में अनुशासन अपनाएं। कड़ी मेहनत करें तथा कोच, टीम व खेल के प्रति सम्मान की भावना रखते हुए अधिक से अधिक समय खेल मैदान में व्यतीत करें। खिलाड़ियों के आपसी तालमेल के कारण ही हॉकी में और तीखापन लाया जा सकता है।' यह बात भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने हिमाचल प्रदेश हॉकी संघ द्वारा हमीरपुर के बाल स्कूल खेल मैदान में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। दूसरे देशों के मुकाबले भारतीय खेल प्रतिभा के परिणाम आने में थोड़ा समय लग रहा है। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर ने जो पहल की है वह सराहनीय है। वह दोबारा हमीरपुर आएंगे तथा खिलाडि़यों के साथ अधिक से अधिक समय खेल मैदान पर बिताकर उन्हें आधुनिक हॉकी के महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। इस अवसर पर उनके भाई दीदार ¨सह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर तथा कांगड़ा के 250 से भी अधिक हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक तथा बाल प्रदान की गई।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकारों को शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और स्कूलों में शारीरिक शिक्षा के विषय को बल देने की जरूरत है। ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों को तराशने की जरूरत है।
----------------
रोनाल्डो व मेसी से लें प्रेरणा
पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सरदार ¨सह ने खिलाड़ियों को फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो व लियोन मेसी से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष करने से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। खिलाड़ी को अपने से लक्ष्य पर अडिग रहते हुए उसे हासिल करना चाहिए। इसके लिए कड़ी मेहनत जरूरी है।
-------------
इस मौके पर ये रहे मौजूद
प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के महासचिव रोमेश पठानिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजा ¨सह, संयुक्त सचिव तेज प्रकाश चोपड़ा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष अभयवीर लवली, जिला महासचिव सुषमा पठानिया, सुजानपुर भाजयुमो अध्यक्ष जगन कटोच, विवेक कुमार, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश धीमान आदि।