एनसी पराशर की मूर्ति स्थापित करने के लिए सुक्खू ने दिए पांच लाख
संवाद सहयोगी नादौन पूर्व शिक्षा मंत्री नारायण चंद पराशर की मूर्ति नादौन विधानसभा क्षेत्र में स्
संवाद सहयोगी , नादौन : पूर्व शिक्षा मंत्री नारायण चंद पराशर की मूर्ति नादौन विधानसभा क्षेत्र में स्थापित की जाएगी। मूर्ति स्थापित करने के लिए कांग्रेस विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविदर सिंह सुक्खू ने पांच लाख रुपये विधायक निधि से दिए हैं। मूर्ति स्थापना के लिए उचित स्थान तलाशने को 13 सदस्यीय समिति भी गठित की गई है। वरिष्ठ कांग्रेसी डाक्टर मोहन लाल कौंडल को समिति का चेयरमैन बनाया गया है। समिति में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद भी शामिल हैं। अन्य सदस्यों में बीडीसी मनोहर लाल, नौहंगी के प्रधान हंसराज स्याल, सुभाष चंद, पूर्व प्रधान अवतार सिंह, डाक्टर जयप्रेम सिंह, ज्ञान चंद, पुरुषोत्तम चौधरी, पूर्व बीडीसी चेयरमैन सुनील शर्मा, मुंशी राम, रमेश शर्मा, भरत भूषण राजू शामिल हैं। सुक्खू ने बताया कि लंबे समय से उनका सपना व सोच मूर्ति स्थापित करने की थी। जिसे अब वह मूर्तरूप देने जा रहे हैं। यह समिति जल्दी बैठक कर मूर्ति लगाने के लिए नादौन या सेरा में उचित स्थान तलाशेगी। जमीन मिलते ही मूर्ति स्थापना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।