शिवा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया क्षेत्रीय भ्रमण
पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का क्षेत्रीय भ्रमण करना अति आवश्यक है। क्षेत्रीय भ्रमण से महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी मिलने से बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है।
संवाद सहयोगी, जाहू : शिवा पब्लिक स्कूल चंदरूही की प्रबंधक जुलमी शर्मा ने पंजाब के क्षेत्रीय भ्रमण पर गए बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह का भ्रमण अति आवश्यक है। क्षेत्रीय भ्रमण से महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी मिलने से बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण में बच्चों 40 बच्चों व 10 शिक्षकों ने भाग लिया। स्कूली बच्चों को सबसे पहले पंजाब के जालंधर साइंस सिटी में वैज्ञानिक गतिविधियों से जागरूक किया गया। इसके बाद अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और बाघा बार्डर पर भारतीय सैनिकों की परेड का आनंद लिया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य अनितन ठाकुर, शिक्षक कमलेश भारती, शबनम, वीना देवी, सरोज कुमारी, राजेश ठाकुर, रुचिल शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।