इंदिरा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
जिला कांग्रेस समिति हमीरपुर की ओर से परिधि गृह हमीरपुर में इन्दिरा गांधी की जयंति पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर ने की जिसमें जिला कांग्रेस नेता, पदाधिकारी व अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिला कांग्रेस समिति हमीरपुर की ओर से परिधि गृह हमीरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व विधायक कुलदीप पठानियां ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का जीवन, ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा पड़ा है। पक्के इरादों और सटीक फैसलों वाली इंदिरा गांधी ने अपनी क्रांतिकारी सोच और अद्भूत प्रशासनिक क्षमता से विश्व में भारत को गौरवशाली राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप पठानियां, सुनील शर्मा, मनोज शर्मा, राजेश वर्मा व ज्योति खन्ना आदी उपस्थित रहे।