विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में 8 वर्षीय वर्षीय कृष्णा किशोरी की भागवत कथा सुनने के लिए उमड़ी भीड़, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:22 PM (IST)

बड़सर के बिझड़ी में आठ वर्षीय बाल व्यास कृष्णा किशोरी अपनी मधुर वाणी से श्रीमद्भागवत कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं।

बिझड़ी में आठ वर्षीय बाल व्यास कृष्णा किशोरी की भागवत कथा सुनने उमड़ रहे श्रद्धालु।

बिझड़ी में आठ वर्षीय बाल व्यास कृष्णा किशोरी की भागवत कथा सुनने उमड़ रहे श्रद्धालु।

HighLights

  1. आठ वर्षीय बाल व्यास कृष्णा किशोरी सुना रहीं श्रीमद्भागवत कथा

  2. बिझड़ी के ताल स्टेडियम में कथा श्रवण को उमड़ रही भीड़

  3. श्रद्धालु धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश ग्रहण कर रहे

संवाद सहयोगी, बड़सर। बड़सर उपमंडल के बिझड़ी स्थित ताल स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन से पहुंचीं आठ वर्षीय बाल व्यास कृष्णा किशोरी श्रद्धालुओं को अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण प्रवचनों से मंत्रमुग्ध कर रही हैं।

कथा के पांचवें दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा ताल स्टेडियम भक्तिमय माहौल में नजर आया।

कथा में पूर्व विधायक मनजीत सिंह, पूर्व पार्षद एवं बड़सर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल की पत्नी ऊषा लखनपाल, जिला परिषद सदस्य रेणु बाला, बाल व्यास कृष्णा किशोरी के माता-पिता तथा बड़सर तहसीलदार नरेश पटियाल सहित कई गणमान्य लोगों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया।

बाल व्यास कृष्णा किशोरी ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया।

महज आठ वर्ष की आयु में उनके द्वारा भागवत कथा का वाचन करना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।कथा के दौरान पंडाल में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और प्रभु भक्ति में लीन नजर आए। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से आयोजन में धार्मिक उत्साह बना हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।