Move to Jagran APP

केंद्रीय विद्यालय का निर्माण रुकने से सुक्खू नाराज

संवाद सहयोगी नादौन नादौन केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य रुकने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अ

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 06:11 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 06:11 PM (IST)
केंद्रीय विद्यालय का निर्माण रुकने से सुक्खू नाराज
केंद्रीय विद्यालय का निर्माण रुकने से सुक्खू नाराज

संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य रुकने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू ने एतराज जताया है। विधायक सुक्खू ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर तथा एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री पर निशाना साधते हुए दोनों नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में दोनों जगह भाजपा सरकार होने के बाद भी केंद्रीय विद्यालय नादौन का काम क्यों बंद पड़ा है, इसका जवाब दोनों नेताओं को नादौन की जनता को देना चाहिए। केंद्रीय विद्यालय नादौन के भवन का शिलान्यास लगभग दो साल पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया था और चुनावों से ठीक पहले तब अनुराग ठाकुर और पूर्व विधायक एवं एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने केंद्रीय विद्यालय नादौन के भवन निर्माण कार्य के लिए बड़े बड़े दावे किए थे, लेकिन आज तक निर्माण कार्य में एक भी ईंट नहीं लग पाई है, जबकि सितंबर 2020 तक निर्माण कार्य पूरा होने जा दावा किया था।

loksabha election banner

विधायक सुक्खू ने कहा कि भाजपा के दोनों नेता हमेशा प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव बनाकर कांग्रेस सरकार में उनके द्वारा स्वीकृत करवाए गए विकास कार्यो पर उद्घाटन और शिलान्यास के पत्थरों पर नाम लिखवाने तक ही सीमित हैं। विधायक सुक्खू ने कहा कि जल्द से जल्द केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण कार्य को शुरू न किया तो भाजपा के नेताओं को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे तथा कांग्रेस पार्टी को केंद्रीय विद्यालय नादौन के निर्माण कार्य के लिए आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.