'इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ...', BJP की लोकतंत्र बचाओ रैली पर भड़की कांग्रेस; विधायक सुरेश कुमार कसा तंज
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश कुमार ने भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' रैली को अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन बताया है।
-1793943026008_m.webp)
अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, प्रधानमंत्री-गृहमंत्री इस्तीफा दें : सुरेश कुमार।
HighLights
भाजपा का अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन अभूतपूर्व।
केंद्र सरकार की विफलता, अराजकता के लिए जिम्मेदार।
राहुल गांधी की चेतावनियां अब सही साबित हुईं।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के इतिहास में पहली बार कोई सरकार अपने ही खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है और देश चलाने की जिम्मेदारी भी उसी की है। यदि देश में अराजकता है या लोकतंत्र खतरे में है तो कार्रवाई करना केंद्र सरकार का दायित्व है। ऐसा नहीं कर पाना सरकार की विफलता है।
सुरेश कुमार ने कहा कि गृहमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक अपनी ही सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, जो हास्यास्पद और शर्मनाक है। भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वह लोकतंत्र बचाने की गुहार किससे लगा रही है, जबकि इसकी जिम्मेदारी गृहमंत्री की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के इस प्रदर्शन से देश के हालात पर सवाल खड़े होते हैं और प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कई चेतावनियां सही साबित हुईं।
नोटबंदी, कोरोना, जीएसटी और आर्थिक मंदी पर उनकी बातों को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया और देश को उसका खामियाजा भुगतना पड़ा। सुरेश कुमार के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा था कि विपक्ष के दबाव में भाजपा सरकार के मंत्री सड़कों पर उतरेंगे; अब ऐसा ही दिखाई दे रहा है।
उन्होंने दावा किया कि महंगाई, भ्रष्टाचार, वोट चोरी, चंदा चोरी, पेपर लीक तथा महिलाओं और किसानों का उत्पीड़न चरम पर है। देश इन समस्याओं से छुटकारा चाहता है और नागरिक भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।