Himachal News: '40 सीटों पर इनकी लड़ाई, राहुल गांधी की सोच...'; हमीरपुर में कांग्रेस पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर वार किया। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ 40 सीट ही पार कर पाएगी। वहीं राहुल गांधी को भी आड़ हाथ लेते हुए ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की सोच देश को बर्बाद कर देगी। उन्होंने कांग्रेस पर देश को बांटने की सोच रखने वाले अलगाववादियों को पार्टी में शामिल करने के आरोप भी लगाए।
जागरण संवाददाता , हमीरपुर। केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में कांग्रेस पर निशाना साधा। अनुराग ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब हथियारों के नाम पर दलाली करती थी और अब सत्ता से बाहर होने के बाद देश को कमजोर करने के लिए इस तरह के बयान दे रही है।
कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण की नीति अपनाई है और कांग्रेस शासित कर्नाटक में जहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के अलावा बम विस्फोट होते हैं लेकिन कांग्रेस चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि विश्व की स्थिति को देखते हुए भारत को सैन्य शक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता है लेकिन कांग्रेस के बयान देश को कमजोर करने के लिए दिए जा रहे हैं।
कांग्रेस का सिर्फ 40 सिटें जीतने का है लक्ष्य: अनुराग ठाकुर
लोकसभा चुनाव में भाजपा 150 सीटें भी नहीं जीत पाएगी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि 2007 के चुनाव में भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने इकट्ठे होकर चुनाव लड़ा था। जनता ने उन्हें साफ कर दिया था उन्होंने कहा कि देश की जनता इन भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ और उनका सफाया होना तय है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि इन चुनावों में भाजपा का लक्ष्य 400 पार करने का है जबकि कांग्रेस का लक्ष्य 40 सीटों से अधिक सीटें जीतने का है।
केंद्रीय मंत्री कांग्रेस पर जमकर बरसे
समाजवादी नेता की मोदी की गारंटी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी चुभ रही है क्योंकि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस पार्टी 60 सालों में नहीं कर पाई थी।
यह भी पढ़ें: IPL 2024: धर्मशाला स्टेडियम में होगा पंजाब-चेन्नई के बीच मुकाबला, ऑफलाइन टिकट के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गरीब कल्याणकारी योजना के चलते करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास ना नेता है और ना नीति है और उनकी नियत में भी खोट है जिसके चलते जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है।
लोगों के साथ किए वादों को भूल जाती है कांग्रेस: केंद्रीय मंत्री
कांग्रेस नेता सचिन पायलट के भाजपा के साउथ से साफ और नॉर्थ से हाफ के बयान पर चुटकी लेते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान की जनता ने चुनावों में ही कांग्रेस को साफ कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में आती है तो लोगों के साथ किया वादे को भूल जाती है।
यह भी पढ़ें: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिन में...' भ्रष्टाचार में डूबी हुई कांग्रेस दूसरों पर उछाल रही कीचड़: अनुराग ठाकुर
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जब नॉर्थ ने जानकारी दिया था तब वह दक्षिण भारत में जाकर देश विरोधी ताकतों के समर्थन से जीत कर आए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर देश को बांटने की सोच रखने वाले अलगाववादियों को पार्टी में शामिल करने के आरोप भी लगाए।