विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सुक्खू का गृह जिला हमीरपुर के लिए बड़ा एलान, 7 साल से बंद हमीर उत्सव का फिर से होगा भव्य आयोजन

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 26 Oct 2026 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 02:41 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने गृह जिले हमीरपुर में सात साल से बंद हमीर उत्सव को फिर से शुरू ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. हमीर उत्सव 7 साल बाद फिर होगा शुरू।

  2. मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर में की यह घोषणा।

  3. सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय कारोबार को मिलेगा बढ़ावा।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गृह जिला हमीरपुर के लोगों के लिए खुशखबरी लाए हैं। 7 साल से बंद हमीर उत्सव एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर की जनता की भावना को स्वीकार करते हुए इसे दोबारा शुरू करने का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्यमंत्री से विशेष मुलाकात कर हमीरपुर की भावनाओं और युवाओं के आग्रह को उनके सामने रखा।

उन्होंने कहा कि हमीर उत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमीरपुर की सांस्कृतिक पहचान है। बिट्टू के आग्रह को मानते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीर उत्सव को नवंबर माह में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी तारीख जल्द ही तय कर दी जाएगी।

सीएम सुक्खू का धन्यवाद किया

इस पर सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमीर उत्सव पिछले 7 साल से बंद था, और इसे दोबारा शुरू करवाने के लिए हमीरपुरवासियों की भावना को समझने के लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। 

सांस्कृतिक गतिविधियों सहित कारोबार को भी मिलेगा बढ़ावा

बिट्टू ने कहा कि हमीर उत्सव हमीरपुर की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने वाला सबसे बड़ा आयोजन है। इसके दोबारा शुरू होने से न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों, कलाकारों और युवाओं को भी बड़ा लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि उत्सव के आयोजन को लेकर सभी औपचारिक प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, ताकि नवंबर में इसे भव्य रूप से मनाया जा सके।

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार घर निर्माण के लिए देगी 3 लाख रुपये, CM सुक्खू ने शिमला में शुरू की वाल्मीकि आवास योजना