CM सुक्खू का दो दिवसीय हमीरपुर दौरा तय, ब्यास नदी पर बनने वाले पुल सहित कई योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 और 18 सितंबर को नादौन विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव
HighLights
मुख्यमंत्री सुक्खू 17-18 सितंबर को हमीरपुर के नादौन दौरे पर।
ब्यास नदी पर बनने वाले पुल का करेंगे शिलान्यास।
आईटीआई रैल, पीएचसी रैल भवनों का उद्घाटन व शिलान्यास।
जागरण सवाददाता, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू दो दिवसीय हमीरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम 17 और 18 सितंबर को नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 17 सितंबर को सुबह 11 बजे आईटीआई रैल परिसर में नए भवन की आधारशिला रखने के साथ पौधारोपण करेंगे। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन और जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के भवन का शिलान्यास भी करेंगे।
16 को ऊना से पहुंचेंगे सेरा गांव
मुख्यमंत्री 18 सितंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे सधोड़ा पत्तन के पास ब्यास नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद आईटीआई रैल के हेलीपैड से शिमला रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 16 सितंबर की शाम ऊना से अपने पैतृक गांव सेरा के विश्राम गृह पहुंचेंगे और 17 सितंबर की रात वहीं ठहरेंगे।
उपायुक्त ने जारी किए निर्देश
उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने अधिकारियों को दौरे के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज और आयुष विभाग को रैल में होने वाले जन स्वास्थ्य शिविर के पुख्ता प्रबंध करने को कहा।
उन्होंने रैल व आसपास की पंचायतों के लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विशेषज्ञ और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवाएं देंगे तथा विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में अब प्राइवेट स्कूल खोलना हुआ आसान, खेल मैदान के मानक भी बदले; दस्तावेज का बोझ भी घटेगा
