Move to Jagran APP

धूमल ने सफाई अभियान का किया शुभारंभ

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को सुजानपुर में स्व'छता अभियान को शुरू किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 09:19 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 09:19 PM (IST)
धूमल ने सफाई अभियान का किया शुभारंभ
धूमल ने सफाई अभियान का किया शुभारंभ

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को सुजानपुर में स्वच्छता अभियान को शुरू किया। हाथ में झाड़ू पकड़कर सुजानपुर बाजार की सफाई की। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन के कार्यकर्ता, सुजानपुर व्यापारी वर्ग भी शामिल हुआ।

loksabha election banner

बताते चलें पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत करीब 11 बजे सुजानपुर शहर में पहुंचे। सुजानपुर बस स्टैंड से शुरू हुआ सफाई अभियान मुख्य बाजार से होते हुए वार्ड 2 से होते हुए विश्रामगृह सुजानपुर तक पहुंचा। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस सफाई अभियान में भाग लेने वाले लोगों को धन्यवाद दिया। कहा स्वच्छता को अपने जीवन में उतारें। इस मौके पर सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रंजीत ¨सह, सुजानपुर मंडल महामंत्री अंकुश गुप्ता, शहरी अध्यक्ष सुमन महाजन, सचिव सुधीर भटनागर, वार्ड पार्षद अशोक मेहरा, सुमन अटवाल, प्रदीप कुमार, सुजानपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, कपड़ा एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद मेहरा, सब्जी ट्रेड अध्यक्ष नीतू गुप्ता, भाजपा शहरी सचिव प्रकाश, पूर्व वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगन कटोच समेत अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने वार्ड 2 में बनने वाले ¨लक मार्ग का निरीक्षण किया। स्थानीय वार्ड निवासी ¨प्रस गुप्ता ने वार्ड में इस ¨लक रोड निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाने की मांग रखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.