Move to Jagran APP

टौणी देवी में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि चयनित करने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने गृह क्षेत्र टौणी देवी को केंदीय विद्यालय की सौगात देने जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 05:48 PM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 05:48 PM (IST)
टौणी देवी में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि चयनित करने के निर्देश

संवाद सहयोगी, टौणी देवी : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने गृह क्षेत्र टौणी देवी को केंद्रीय विद्यालय की सौगात देने जा रहे है। सरकार ने भूमि चयन के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं।

loksabha election banner

जिला प्रशासन को केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पत्र भेज भूमि चयनित करने के निर्देश दिए है। प्रशासन ने तहसीलदार टौणी देवी को भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। अनुराग ठाकुर के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं तथा कुछ माह पहले उनसे टौणी देवी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग भी की गई थी। इसके बाद अनुराग ठाकुर के प्रयास शुरू हो गए थे।

तहसीलदार टौणी देवी डा. आशीष शर्मा का कहना कि चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। टौणी देवी में सरकारी भूमि के तीन स्थल देखे हैं तथा टौणी देवी के पास सलोड मोड पर लगभग 50 कनाल भूमि बेहतर पाई गई है। प्रशासन को इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

बारीं पंचायत के प्रधान रविद्र ठाकुर ने बताया कि टौणी देवी क्षेत्र में कोई बड़ा स्कूल नहीं था तथा इसकी मांग केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की गई थी। इसके बाद यहां केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंचायत प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी।

टौणी देवी में केंद्रीय विद्यालय अनुराग ठाकुर व केंद्र सरकार की बहुत बड़ी देन होगी तथा इससे क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही क्षेत्र के विकास में और तेजी आएगी। अनुराग ठाकुर क्षेत्र के विकास के लिए तेजी से काम कर रहे हैं और संसदीय क्षेत्र के साथ ही प्रदेश में बडे़ संस्थान लेकर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बाद अनुराग ठाकुर सही मायनों में टौणी देवी क्षेत्र को एक बार विकास की बुलंदियों की ओर ले जा रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.