Move to Jagran APP

कांग्रेस का नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन रहा फ्लॉप : भाजपा

एच.आर.टी.सी. उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री एवं ए.पी.एम.सी. चेयरमैन अजय शर्मा ने शुक्रवार को यहां जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नोटबंदी के खिलाफ जो विरोध प्रदर्शन किया गया, वह पूरी तरह से फ्लाप साबित हुआ और पूरी तरह से टांय टायं फिस्स होकर रह गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 07:32 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 07:32 PM (IST)
कांग्रेस का नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन रहा फ्लॉप : भाजपा

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री प एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा ने शुक्रवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नोटबंदी के खिलाफ जो प्रदर्शन किया है, वह फ्लॉप साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुख¨वदर ¨सह सुक्खू के गृह जिला में ही प्रदर्शन में कुछ लोग शामिल हुए, यहां तक कि कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इससे साबित होता है कि लोग अब कांग्रेस के झूठे झांसे में आने वाले नहीं हैं। नोटबंदी का फैसला अर्थव्यवस्था में सुधार और कालेधन पर चोट के लिए मोदी सरकार की ओर से उठाया गया एक साहसिक कदम था। नोटबंदी के चलते आज देश में नक्सली आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है। लोगों को लोन मिलना आसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद करीब एक करोड़ से ज्यादा वर्कर्स को ईपीएफ और ईएसआइसी सिस्टम से जोड़ने के साथ ही डिजिटल ट्रांजेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। नोटबंदी के बाद टैक्स चोरी करना मुश्किल हो गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.