Move to Jagran APP

अनुराग ठाकुर लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नियुक्त

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को भाजपा ने कसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 07:08 PM (IST)
अनुराग ठाकुर लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नियुक्त
अनुराग ठाकुर लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक नियुक्त

हमीरपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को यह फैसला लिया गया। अनुराग ठाकुर को राकेश सिंह के स्थान पर सचेतक नियुक्त किया गया है, जिन्हें कुछ समय पूर्व पार्टी की मध्य पदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक संसद के मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार करने के लिए बुलाई गई थी। 

जानिए, कौन हैं अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर का जन्‍म 24 अक्‍टूबर, 1974 को हमीरपुर में हुआ था। अनुराग ने जालंधर के दोआबा कॉलेज से स्‍नातक की डिग्री हासिल की है। मई 2008 के लोकसभा चुनाव में वे पहली बार लोकसभा सदस्‍य निर्वाचित हुए।

इसके बाद 2009 में दूसरी बार उन्‍हें लोकसभा सदस्‍य के रूप में चुना गया। वे 31 अगस्‍त, 2009 के बाद से परिवहन, पर्यटन और संस्‍कृति समिति तथा ऊर्जा मंत्रालय की परामर्श समिति के सदस्‍य हैं। राजनीति के अलावा अनुराग खेलों से भी जुड़े हुए हैं। 2001 में वे भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ता बने थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.