चीन को कड़ा संदेश दे सरकार : राजीव
संवाद सहयोगी भोरंज केंद्र सरकार कड़ा फैसला लेकर गलवन घाटी में चीन द्वारा हथियाई जमीन
संवाद सहयोगी, भोरंज : केंद्र सरकार कड़ा फैसला लेकर गलवन घाटी में चीन द्वारा हथियाई जमीन को तुरंत वापस ले। अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के महामंत्री राजीव राणा ने सरकार से मांग करते हुए भोरंज में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। ब्लॉक कांग्रेस द्वारा भोरंज में 20 सैनिकों की शहादत के रूप में शहीदों को सलाम दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन रह कर मनाया। गलवन घाटी में 20 शहीदों के सम्मान में भोरंज के शहीद अंकुश ठाकुर को भी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजीव लाल मेहर, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि बन्याल, वीना देवी अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवादल, नीरज कुमार युवा इंटक अध्यक्ष, संजय रांगड़ा, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कांता पठानिया, बांकु राम मौजूद रहे।