महिलाओं को पौष्टिक भोजन का बताया महत्व
राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं और ब'चों को संतुलित आहार लेने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार लेने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। नगर परिषद हमीरपुर के तहत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र एमसीडब्ल्यू वन-बी हीरानगर में महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेने के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ बच्चों को हाथ धोने के तरीके भी बताए गए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अलका देवी ने संतुलित व पौष्टिक आहार का महत्व बताया। कहा गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को संतुलित आहार की बहुत जरूरत होती है। इस अवसर पर रूषी, सुनीता देवी, अनीता देवी, कमला देवी, गुड्डी देवी, पवना कुमारी, सोनू देवी, सुखदेई मौजूद रहीं।