नशा मिटाने सड़कों पर उतरी पुलिस
चित्र 04 संवाद सहयोगी सुजानपुर नशे के खात्मे के लिए अब तक सड़कों पर स्कूली बच्चे छात्र
चित्र: 04
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : नशे के खात्मे के लिए अब तक सड़कों पर स्कूली बच्चे, छात्र संगठन या विभिन्न एनजीओ ही अपने उतरते देखे होंगे, लेकिन अब की बार सुजानपुर पुलिस ने सड़कों पर उतर कर नशे के खात्मे के लिए अभियान छेड़ दिया है। बच्चे इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए खूब मेहनत भी कर रहे हैं। सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री की अगुवाई में नशा हटाओ प्रदेश बचाओ अभियान चलाया गया। थाना परिसर से एक जागरूकता रैली पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई। इसके बाद शहर के वार्ड नंबर दो में वीरान भूमि पर लगी नशे की खेती को नष्ट किया। पुलिसकर्मियों ने इस नशीली खेती को हटाकर प्रदेश से नशा हटाने की अपील लोगों से की। सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू एवं जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के निर्देश पर सुजानपुर पुलिस ने नशा हटाओ प्रदेश बचाओ अभियान की शुरुआत कर दी है। पुलिस इससे पहले भी प्रदेश और विशेष रूप से सुजानपुर उपमंडल में नशे के खात्मे को लेकर कार्य करती आई है। पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है, जो लगातार समय-समय पर नशे के खात्मे के लिए कार्य करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत की है और लोगों से अपील की है कि इस अभियान को अपने अपने स्तर पर चला कर प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें। कोई भी कार्य करते समय शारीरिक दूरी के नियमों का पालना करें। मास्क लगाकर घरों से निकलना अपना प्रथम कर्तव्य होना चाहिए।
डीएवी भडोली में एक्टिविटी डे मनाया
चित्र 06
संवाद सहयोगी, नादौन : डीएवी भडोली स्कूल के बच्चों ने ऑनलाइन एक्टिविटी डे मनाया, जिसमें कक्षा तीसरी से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए लोकगीतों पर गतिविधि रखी गई। वहीं कक्षा एलकेजी से दूसरी तक के लिए रॉकिग शो गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभी बच्चों ने इन गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने कहा कि लोकगीतों में हमें अपनी पुरानी सभ्यता, संस्कृति, प्रेम तथा वीरता की झलक दिखाई देती है। बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे वह अपने देश व प्रदेश से प्रेम कर सकें। अपनी शानदार प्रस्तुति देने वालों में पल्लवी, शिवांश, तेजस्वी, सोन्या, कृष्णा ठाकुर, ज्योतिका, नंदिनी, तेजस्वी, आकर्ष, रियंश, आराध्य, परीशा, दीपांशु, मिनेशिका, तानिश्क्का, नायरा, अमयारा, एंजेल, अमायरा, रादिका, कशावी, अहाना, गीतंशी सहित अन्य उपस्थित रहे।