एनडीआरएफ बटालियन के लिए अनुराग ने जताया आभार
लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से निपट
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 09:33 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 09:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) बटालियन की मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी केंद्रीय कैबिनेट का आभार प्रकट किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है। भौगोलिक जटिलता और मौसम के बदलाव के समय प्रदेश को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ता है। इन आपदाओं के दौरान भारी मात्रा में जान और माल का नुकसान होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें