सांसद विकास करवाने में नाकाम : जार
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर विकास करवाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। विशेष कर बड़सर विधान क्षेत्र में वह न तो वह विकास में कोई योगदान दे पाए और न ही लोगों के दुख दर्द को सांझा कर पाए।
संवाद सहयोगी, बड़सर : सांसद अनुराग ठाकुर विकास करवाने में नाकाम रहे हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र को तो पूरी तरह से नजरंदाज किया है। इसका जवाब विस क्षेत्र की जनता आने वाले चुनाव में देगी। यह बात पीसीसी डेलीगेट राजेंद्र जार ने बिझड़ी में हुई ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। जार ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारियों को प्रताड़ित व उन्हें डराया जा रहा है। चहेते ठेकेदारों को नियमों के विपरीत ठेके दिए जा रहे हैं। भाजपा की कठपुतली बने बैठे अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। स्थानीय विधायक द्वारा विकास के लिए दी जा रही राशि को उपयोग में लाने के लिए अधिकारियों द्वारा अड़चने पैदा की जा रही हैं। बैठक में मनु डोगरा ने कार्यकर्ता को शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। बिझड़ी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विपिन ढटवालिया ने कहा कि हम सब का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिला व युवा कार्यकर्ताओं को शक्ति एप के माध्यम का पार्टी हाईकमान से जोड़ा जाए। पदाघिकारियों व कार्यकर्ताओं को पो¨लग बूथों का प्रभार दिया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक बिझड़ी कांग्रेस अध्यक्ष विपिन ढटवालिया, जमली पंचायत प्रधान सतीश सोनी, देवेंद्र राणा, एसके सोनी, बड़ाग्रां पंचायत प्रधान बलराम सहित कई लोग उपस्थित थे।