बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लूटी वाहवाही
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंदडू में विद्यालय का वार्षिक उत्सव मनाया गया जिस में प्रदेश के दो बार रहे मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का आगाज सरस्वती पूजा से किया गया। इसके उपरान्त प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने पढ़ाई के अलावा खेल कूद के क्षेत्र में
संवाद सहयोगी, टौणीदेवी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंदडू में वार्षिक उत्सव मनाया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह का आगाज सरस्वती पूजा से किया गया। इसके उपरांत प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने वार्षिक उपलब्धियों के बारे में बताया। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने पढ़ाई के अलावा खेलकूद के क्षेत्र में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
मुख्य अतिथि ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को सराहा और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और बच्चों को बुरी आदतों से बचने के बारे में भी बताया। बच्चों को शिक्षा में नए आयाम छूने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर भजपा मंडल अध्यक्ष विरेंदर ठाकुर, पंचायत प्रधान प्रवीन ठाकुर, वरिष्ठ सलाहकार अमर सिंह के साथ समस्त स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।