8 व 9 को हड़ताल पर रहेंगी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर
आंगनबाड़ी वर्करज एवं हैल्परज यूनियन संबंधित सीटू केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय आह्वान पर
हमीरपुर : आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हेल्पर्ज यूनियन केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय आह्वान पर आठ व नौ जनवरी को हड़ताल पर रहेंगी। यूनियन के जिलाध्यक्ष कौशल्या पटियाल व जिला सचिव राज कुमारी ने कहा कि 45वें श्रम सम्मेलन के अनुसार देश की सरकार ने योजना कर्मियों जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल है उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने का निर्णय लिया था, परंतु सरकार अब इसे लागू नहीं कर रही है। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सबसे अधिक काम लिया जाता है परंतु कम वेतन दिया जाता है। अपनी मांगों को कई बार प्रशासन व सरकार के समक्ष उठाया गया है लेकिन आज तक कोई लाभ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यूनियन से संबंधित सैकड़ों कार्यकर्ता आठ व नौ जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगी।