सीएम आवास योजना में भोरंज में बनेंगे 33 मकान
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले घरों का निर्माण महिलाओं के नाम होगा। भोरंज ब्लॉक में इस योजना के तहत 33 मकानों का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 49 लाख नब्बे हजार रूपये खर्च किए जाएंगे। हमीरपुर जिला के भोरंज ब्लॉक में पंचायतों की ग्राम सभा के अनुमोदन के बाद मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए 21
दीना नाथ शास्त्री, जाहू
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले घरों का निर्माण महिलाओं के नाम होगा। भोरंज ब्लॉक में इस योजना के तहत 33 मकानों का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 49 लाख 90 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। भोरंज ब्लॉक में पंचायतों की ग्राम सभा के अनुमोदन के बाद मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए 21 सामान्य वर्ग, आठ अन्य पिछड़ा वर्ग और चार अनुसूचित जाति वर्ग के परिवारों के लिए आवेदन किया गया है। इसके लिए 21 परिवारों का चयन कर लिया है। 12 परिवारों का भौतिक सत्यापन करने के बाद चयन होगा। जाहू, बाहन्वीं, भलवाणी, धमरोल, बडैहर, लुद्दर महादेव, भकेहड़ा, झरलोग, पट्टा, उखली, सहानवीं, महल, सधिरयाण, अमरोह, कक्कड़, भुक्कड़, पपलाह, गरसाहड़, डिडवीं टिक्कर, पांडवीं, खरबाड़, करहा, हनोह, नंदन पंचायत का एक-एक परिवार मुख्यमंत्री आवास योजना में डाला है। मुंडखर, भोरंज, अग्घार, टिक्करी मिन्हासां के दो-दो लोगों का चयन किया है। प्रत्येक परिवार को मकान बनाने के लिए एक लाख 30 हजार रुपये की राशि सरकार की ओर से दी जाएगी। पंचायती राज विभाग ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि जिस जगह पर मकान निर्मित होगा। वह लाभार्थी महिला के नाम होनी चाहिए तथा किसी प्रकार का मुकदमा लंबित न हो। मकान बनाने के लिए 25 वर्ग मीटर भूमि होना अनिवार्य है। इस भूमि में मकान, शौचालय व धुआं रहित चूल्हे का निर्माण करना होगा। मकान का निर्माण स्वीकृति तिथि से तीन माह के भीतर पूरा करना होगा अन्यथा दी गई राशि का 18 प्रतिशत ब्याज सहित वापस वसूला जाएगा।
:::::::::::::::::::::::
भोरंज ब्लॉक में 33 मकानों का मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण किया जाएगा। इस पर 49 लाख 90 हजार रुपये खर्च होंगे। मकान महिला के नाम बनेगा तथा उक्त भूमि भी महिला के नाम होनी चाहिए। पात्र व्यक्तियों को लाभ मिले, इसके लिए पहले ही भौतिक सत्यापन रिपोर्ट ली जा रही है। मकान निर्माण में मुख्यमंत्री आवास योजना की नेम प्लेट, धुआं रहित चूल्हा व शौचालय का भी निर्माण करना होगा।
-कीर्ति चंदेल, बीडीओ भोरंज।