Move to Jagran APP

नादौन में 25 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन रविवार को नादौन के एपीआर कंप्लेक्स के हाल में आयोजित किया गया। जिसमें काफी संख्या में ओबीसी वर्ग से संबधित महिलाओं व पुरूषों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष उत्तम चंद चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि जबकि पूर्व विधायक एवं एचआरटीसी के वाईस चेयरमैन एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री ने

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 04:15 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 04:15 PM (IST)
नादौन में 25 लोगों ने थामा भाजपा का दामन
नादौन में 25 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

संवाद सहयोगी, नादौन : भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन नादौन के एपीआर कांप्लेक्स के हाल में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष उत्तम चंद चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि जबकि पूर्व विधायक एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। अध्यक्षता भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एवं जिला परिषद के वाइस चेयरमैन कमांडेंट चौधरी चंदू लाल ने की। कार्यक्रम में करीब 25 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इनमें सुरेंद्र कुमार, राज कुमार, रिखी राम, संतोष कुमार, ज्ञान चंद, किशोरी लाल, सीमा देवी, राम प्यारी, मीना देवी, वीना कुमारी, सुनीता देवी, निर्मला देवी, शालू व अंजु आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में भाजपा मंडलाध्यक्ष ठाकुर भवानी सिंह, हुकम सिंह बैंस, नीलम चौधरी, अनीता गर्ग, सुरेंद्र छिदा, पवन शर्मा, ठाकुर प्रकाश चंद, जेआर शर्मा, नीलम चौधरी, मोर्चा के मंडल नादौन के अध्यक्ष शरण दास चौधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलेश कुमारी, सुरेंद्र कुमार, सोमा देवी, निशांत शर्मा, जरनैल सिंह, राज कुमार, रिखी राम, संतोष कुमारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

-----------

चौरी गांव के 16 लोगों ने बीजेपी ज्वाइन की

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : उपमंडल सुजानपुर के चौरी गांव के 16 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। मंडल अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह की अध्यक्षता में गांव सपाहल के लोगों ने भाजपा ज्वाइन की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन चौहान, महामंत्री अनिल शामा, पवन शर्मा व भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा में शामिल होने वालों में कैप्टन सुरेश कुमार, कैप्टन मुंशीराम, हवलदार साधु राम, महेंद्र सिंह, सुमना देवी, सुनीता देवी, राकेश कुमार, रमेश चंद, राजकुमार, सुरेश चंद, प्यार चंद, प्रवीण कुमार, आशा देवी, अमन कुमार, किशोरी लाल, लांजा देवी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.