वन क्षेत्र बिझड़ी में बढ़ने लगी हरियाली
संवाद सहयोगी, बिझड़ी : वन क्षेत्र बिझड़ी की हरियाली काफी बढ़ने लगी है। वन परिक्षेत्र बिझड़ी की 11 बीटो
संवाद सहयोगी, बिझड़ी : वन क्षेत्र बिझड़ी की हरियाली काफी बढ़ने लगी है। वन परिक्षेत्र बिझड़ी की 11 बीटों में कुछ वर्षो से पेड़ पौधों की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई। वनक्षेत्र के अधीन पड़ने वाले चलसाई, बिहडू, घंघोट, रैली, पैरवीं, धार ¨सह एबड़ा ग्राम, लोहारली, बिझड़ी, खनसरा व सठवीं आदि बीटों में विभाग की ओर से 2016- 2017 में लगभग 40000 तथा 20155 2016 में 34000 के लगभग नए पौधे लगाए गए थे। 55 हेक्टेयर वन भूमि पर लगाए गए पौधों में चील, सागवान, बांस व खैर के साथ-साथ हरड़, बेड़ा, आंवला व अमरुद आदि फलदार पौधे भी हैं। नए पौधों के कारण वर्तमान में बिझड़ी वन परिक्षेत्र के अधीन 11 बीटों में 60.62 लाख के लगभग पुराने व नये पेड़ पौधे लहरा रहे हैं। 2010 - 2011 में क्षेत्र के वनों में इनकी संख्या मात्र 40 लाख के करीब ही थी। आरओ बिझड़ी विनोद कुमार का कहना है कि संरक्षणनई पौध लगाना व टीडी पर प्रतिबंध से ही क्षेत्र के जंगलों में पेड़ पौधे लगातार बढ़ रहे हैं।