मुख्यमंत्री वोट तो मांगते हैं समस्याएं हल नहीं करते : धीमान
संवाद सहयोगी, भोरंज : भाजपा प्रत्याशी अनिल धीमान ने अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत उपमंडल के गांव
संवाद सहयोगी, भोरंज : भाजपा प्रत्याशी अनिल धीमान ने अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत उपमंडल के गांव भौंखर और भकेहड़ा में वोट मांगे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा देकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर वोट मांगे। धीमान ने गंदडू में जनसभा को संबोधित करते हुए धीमान ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह यहां की जनता से वोट मांगने तो आते हैं, लेकिन यहां के लोगों की समस्याओं का हल कोई करने वाला नहीं है। यहां की सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। भाजपा सरकार के बाद भोरंज तथा हमीरपुर का विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़े हैं। दोपहर बाद धीमान ने गांव दशमल, टिहरा तथा लठवाण में प्रचार किया। इस मौके पर भौखर पंचायत प्रधान कैप्टन रणजीत ¨सह, भकेड़ा से कमला चंदेल, सुरेश चंदेल, सुभाष ठाकुर, अशोक ठाकुर, सुभाष सोनी, समस्त राम, जिला परिषद सदस्य अनीता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।