Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एमसीए छठे समेस्टर की मेरिट में लड़कियां अव्वल

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने एमसीए के छठे समेस्टर का परिणाम घोषित क

By Edited By: Updated: Thu, 30 Jul 2015 07:55 PM (IST)
Hero Image

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने एमसीए के छठे समेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें एमसीए के छठे समेस्टर का परीक्षा परिणाम 98.24 फीसद रहा है। मेरिट में पहले 10 स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं मेरिट में केवल दो लड़के ही जगह बना पाए हैं। सबसे अधिक ऊना कॉलेज के विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया है।

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के डीन प्रो. एनएन शर्मा ने बताया कि ऊना की ज्योति शर्मा ने 550 अंक लेकर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि रोल नंबर 1244 ज्योति शर्मा ने 550 अंक, 1250 पूजा देवी ने 537 अंक, 1263 विजय कुमार ने 532 अंक, 1239 रेणू बाला ने 531 अंक, 1209 पूनम ने 530 अंक, 1259 अमनप्रीत शर्मा ने 530 अंक, 1249 सोनिया ने 525 अंक, 1235 कल्पना ने 522 अंक, 1240 मनीषा ने 521 अंक, 1269 नेहा ठाकुर ने 521 अंक तथा 1205 बिंदू बाला ने 517 अंक हासिल किए हैं।