यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर हमीरपुर में निकाली गई जागरूकता रैली, गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल रहे मौजूद
आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस खास मौके पर हिमाचल के हमीरपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को ...और पढ़ें

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने उपायुक्त कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस जागरूकता रैली में 10 स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थी और अध्यापकों भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त हमीरपुर हेमंत बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर आकृति शर्मा, उप शिक्षा निदेशक सेकेंडरी व प्राइमरी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

जागरूकता रैली के दौरान छात्र छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वहीं, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर छात्रों व अध्यापकों ने लोगों को पर्यावरण सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया है।
'भारत पूरे विश्व में सबसे कम कार्बन उत्सर्जन करता है'
उन्होंने कहा कि भारत पूरे विश्व में सबसे कम कार्बन उत्सर्जन करने वाले देशों में शामिल है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोग पहले से ही जागरूक हैं, लेकिन पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाना भी जरूरी है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने लोगों से आह्वान किया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के साथ पौधारोपण करने पर भी बल दें।
