विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस भर्ती में दौड़ लगाते युवक ने तोड़ा दम

By Babita KashyapEdited By:
Published: Fri, 15 Sep 2017 04:26 PM (IST)

मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सदर थाना धर्मशाला में मामला दर्ज लिया है और शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस भर्ती में दौड़ लगाते युवक ने तोड़ा दम
पुलिस भर्ती में दौड़ लगाते युवक ने तोड़ा दम

धर्मशाला, संवाद सहयोगी। पुलिस मैदान धर्मशाला में वीरवार को पुलिस भर्ती के लिए दौड़ लगाते समय युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान रजत (22) पुत्र अशोक कुमार निवासी कुठेड़ (जवाली) के रूप में हुई है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सदर थाना धर्मशाला में मामला दर्ज लिया है और शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रजत ग्राउंड टेस्ट के लिए आया था। वीरवार देर सायं आखिरी ग्रुप की दौड़ लगवाई जा रही थी और इसमें रजत भी भाग ले रहा था। 

 

अंतिम चक्कर लगभग पूरा ही होने वाला था कि अचानक रजत रुककर गिर गया। इस बाबत सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने उसे तत्काल क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। 

 

रजत के साथ भर्ती होने आए ताया के बेटे सुमित ने बताया कि रजत के तीन और भाई भी हैं। सुमित के अनुसार, रजत लंबे समय से विभिन्न भर्तियों में भाग ले रहा था और ग्राउंड में हमेशा अव्वल ही रहता था। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. रमेश छाजटा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: सनसनी: कूड़ेदान में मिला बैग, अंदर निकली लड़की की लाश