बदला मौसम का मिजाज बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू
इसके बाद शिमला का आसामान बादलों से घिरों हुआ है। यहां फिर से बारिश होने की संभावना है।
By BabitaEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 11:35 AM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 04:48 PM (IST)
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों और राजधानी शिमला के खारा पत्थर में बर्फबारी भी हुई। इसके बाद भी शिमला का आसामान बादलों से घिरा हुआ है। यहां फिर से बारिश होने की संभावना है।
वहीं, जिला कांगड़ा व मंडी में भी सुबह से बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।
कुल्लू में भी बारिश शुरू हो गई है। लाहौल स्पीति व किन्नौर के कई जिलों में बारिश हो रही है। ऊना व हमीरपुर में हल्की बूंदाबादी ही हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें