फोरलेन निर्माण में होगा ढलानों का संरक्षण
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में फोरलेन सड़कों के निर्माण में अवैज्ञानिक कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इनके निर्माण में ढलानों का संरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि यह मामले को केंद्र, नेशनल हाइवे अथोरिटी के समक्ष प्रमुखता से उठाया है। केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से भी बात की है। अथोरिटी के अध्यक्ष के साथ पत्राचार किया गया है। वह सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के माध्यम से चमुखा क्षेत्र में फोरलेन के गिर रहे डंगे में हादसों के खतरे विषय का जवाब दे रहे थे। विधायक ने यह मामला ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिये उठाया था।
राज्य ब्यूरो, धर्मशाला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में फोरलेन निर्माण में अवैज्ञानिक कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इनके निर्माण में ढलानों का संरक्षण होगा। इस मामले को केंद्र, राष्ट्रीय राजमार्ग अथारिटी के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से भी बात की है। अथारिटी के अध्यक्ष के साथ पत्राचार किया है। वह सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के माध्यम से चमुखा क्षेत्र में फोरलेन के गिर रहे डंगे में हादसों के खतरे विषय का जवाब दे रहे थे। विधायक ने यह मामला ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए उठाया था। सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र का उन्होंने खुद भी निरीक्षण किया था। पहाड़ों में ऊंचाई तक क¨टग करने से हादसों की आशंका बनी रहती है। इससे सड़क पर लगातार भूस्खलन होते हैं। इससे बचाव के लिए अथारिटी को ठोस कदम उठाने होंगे। सरकार लापरवाही सहन नहीं करेगी। लोक निर्माण विभाग ने भी इसे प्रमुखता से उठाया है।
.......
बस अड्डों के निर्माण में हुआ धन का दुरुपयोग : गो¨वद
परिवहन मंत्री गो¨वद ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने बस अड्डों के निर्माण में धन का दुरुपयोग किया है। हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले निवेशकों को भगाने के काम हुए हैं। अब सरकार हमीरपुर में जल्द ही बस अड्डे के निर्माण का काम आरंभ करेगी। ऐसा ही दूसरी जगह भी होगा। पूर्व सरकार ने ठेका रद कर दिया था। ऊना में भी धन का दुरुपयोग किया।
-----------
बद्दी में बनेगा अस्पताल
बद्दी में कांग्रेस सरकार ने चुनाव आचार संहिता लगने से चार दिन पहले अस्पताल को अपग्रेड किया। धन की व्यवस्था नहीं की। यह बात स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने दून के विधायक परमजीत पम्मी के सवाल के उत्तर में कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार फाइल पर चढ़ी धूल को साफ करेगी। पहले बजट का प्रावधान करेगी। औपचारिकताएं पूरी करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल में कई स्वास्थ्य संस्थानों को नॉर्म के विरुद्ध उन्नयन किए।