Move to Jagran APP

एलआइसी पॉलिसी के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी

एलआइसी पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस रिमांड पर भेजने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 04 Jul 2018 03:41 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jul 2018 04:32 PM (IST)
एलआइसी पॉलिसी के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी
एलआइसी पॉलिसी के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी

थुनाग, जेएनएन। जंजैहली पुलिस ने एलआइसी पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपित लीलाधर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस रिमांड पर लेने के लिए बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपित की तलाश में जंजैहली पुलिस की एक टीम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे थुनाग पहुंची थी। आरोपित को कई बार थाना बुलाया गया, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। लीलाधर थुनाग में दुकान करता है।

loksabha election banner

पुलिस जब दुकान पर पहुंची तो आरोपित खाना खाने के बहाने घर चला गया। पुलिस को दुकान में इंतजार करने को कहा। करीब एक घंटे तक लीलाधार दुकान पर वापस नहीं आया। पुलिस को इसी बीच भनक लगी कि वह निजी बस से फरार हो रहा है।

पुलिस ने थुनाग से करीब चार किलोमीटर दूर उसे पकड़ लिया। मनी राम पुत्र हरजू राम निवासी हैंच ने 19 सितंबर 2017 को लीला राम उर्फ लीलाधर गांव गुनास के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी थी। बकौल मनी राम लीलाधर जनवरी 2010 को उसके घर आया था। खुद को एलआइसी एजेंट बताया। पॉलिसी के कई फायदे बताकर मनी राम व उसकी पत्नी मान दासी के नाम एक-एक पॉलिसी शुरू कर दीं। मनी राम ने करीब 20 हजार की नकद राशि इसकी एवज में लीलाधर को दी।

2014 तक पॉलिसी की किश्त उसके पास देते रहे। 2011 में लीलाधर दोबारा मनी राम के घर आया। एक-एक पॉलिसी खोलने को कहा। मनी राम ने 24 हजार प्रति वर्ष के हिसाब से पॉलिसी खोल दी। इसकी भी नियमित किश्तें देते रहे। इसकी एवज में लीलाधर उन्हें रसीद देता रहा।

2014 में आरोपित दंपती के घर पहुंचा। यह कहकर रसीदें वापस मांगी कि उन्हें जल्द पैसा मिलने वाला है।लेकिन पैसा नहीं मिला। दंपती ने किश्त के रूप में करीब 1.98 लाख रुपये लीलाधर को दिया था। दंपतीएलआइसी के मंडी कार्यालय पहुंचा तो वहा पता चला कि काफी समय से पॉलिसी की किश्त जमा नहीं हुई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी।

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का आरोपित रिमांड पर

एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाने के आरोपित पंकज पुत्र समर सिंह निवासी पंर्जौरा सहारनपुर को स्थानीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपित को सात जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए युवक से अलगअलग बैंक के दस एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। डीएसपी मदनकांत शर्मा का कहना है आरोपित को सात जुलाई तक पुलिस रिमांड मिला है।

एलआइसी पॉलिसी के नाम पर दंपती से 1.98 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपित लीलाधर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

-सुरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, जंजैहली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.